Skip to main content

Posts

Showing posts with the label ओशो आश्रम

गौरीशंकर ध्यान : ओशो ध्यान विधि

दोस्तों ये ध्यान की 5 वी विधि में आपको बताने जा रहा हू पहले की चार विधि पढने के लिए निम् लिंक पर क्लिक करें Osho Meditation Techniques For Beginner in Hindi  घंटेभर के इस ध्यान में चार चरण हैं और प्रत्येक चरण पंद्रह मिनट का है। पहले चरण को ठीक से करने पर आपके रक्त प्रवाह में कार्बन-डाय-आक्साइड का तल इतना ऊंचा हो जाएगा कि आप अपने को गौरीशंकर-एवरेस्ट शिखर पर महसूस करेंगे। वह आपको इतना ऊपर उठा देगा। इस ध्यान प्रयोग के दूसरे चरण में साधकों के सामने प्रकाश का एक बल्ब तेजी से सतत जलता-बुझता रहता है। पहला चरण (ओशो)  आंखें बंद कर बैठ जाएं। अब नाक से उतनी गहरी श्वास भीतर लें, जितनी ले सकते हैं। और इस श्वास को भीतर तब तक रोके रहें, जब तक ऐसा न लगने लगे कि अब अधिक नहीं रोका जा सकता। फिर धीरे-धीरे श्वास को मुंह से बाहर निकाल दें। और फिर तब तक भीतर जाने वाली श्वास न लें, जब तक लेना मजबूरी न हो जाए। यह क्रम पंद्रह मिनट तक जारी रखें। दूसरा चरण By Osho श्वसन-क्रिया को सामान्य हो जाने दें। आंखें खोल लें और सतत जलते-बुझते हुए तेज प्रकाश को धीमे-धीमे देखते रहें। दृष्टि को तनाव नहीं देना है। और शरीर को पू...