Skip to main content

Posts

Showing posts with the label kheti karen

एलईडी के जरिए अंतरिक्ष में खेती

सीमित वातावरण में लाल और नीली एलईडी प्रकाश पौधों पर डाली जाए तो उन्हें इससे ऊर्जा मिलती है। परड्यू यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के इस अध्ययन से अंतरिक्ष में खेती की संभावनाएं बनेंगी। बागवानी प्रोफेसर कैरी मिशेल के नेतृत्व में किए गए शोध के मुताबिक पौधों के झुंड के करीब रखे लाल और नीली एलईडी रोशनी डाले जाने से पौधों की पत्तियों को पनपने का अवसर मिलता है। यह तरीका नियंत्रित माहौल में खेती के लिए मूल्यवान हो सकता है। यह अंतरिक्ष या धरती पर वर्टिकल फार्मिंग (एक इमारत के भीतर एक के ऊपर एक पौधों को रख खेती करना) के लिए कारगर है। धरती पर हर चीज सूर्य के प्रकाश और फोटोसिंथेसिस से चलती है।