Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Yogasana

योगासन : ध्यान के लिए आसन

मुख्य आसन प्राणायाम(Pranayam)  की भाँति आसन भी योग का एक मुख्य घटक है। शारीरिक एवं बौद्धिक विकास हेतु पाँच मुख्य आसन हैं। हलासन सर्वांगासन चक्रासन पश्चिमोत्तान ताड़ासन सहायक आसन उपरोक्त आसनों के अतिरिक्त निम्नलिखित पाँच सहायक आसन हैं। अर्ध हलासन मत्स्यासन भुजंगासन धनुरासन उष्ट्रासन ध्यानात्मक आसन आसन एवं समस्त यौगिक क्रियाओं के लिए निम्नलिखित तीन ध्यानात्मक आसन हैं। पद्मासन वज्रासन सुखासन नियमित रूप से नियमपूर्वक इन आसनों को करने की विधि इस प्रकार है - सहायक एवं मुख्य आसन अर्द्धहलासन (उत्तानपादासन) विधि: कमर के बल सीधा लेटकर, दोनों हाथ कमर के पास, हथेलियों को जमीन की तरफ रखना। दोनों पैर को एक साथ धीरे-धीरे ऊपर उठाइये, 300, 450, 600 और अन्त में 900 तक लाना है। क्षमतानुसार इस अवस्था को बनाये रखना है। धीरे-धीरे 600, 450, 300, और अंत में पैर जमीन पर, इस क्रम में वापस आना है। सावधानियाँ - कमर दर्द, उच्च रक्तचाप, हर्निया में इसका अभ्यास एक पैर से करें। हलासन - इस आसन की अन्तिम अवस्था भारतीय हल (कृषि यन्त्र) के समान होती है इसलिए इसे हलासन कहते हैं। विधि: कमर के ...