Skip to main content

पहला प्यार : क्या भुलाया जा सकता है?

प्यार... ये शब्द सुनते ही ५८ वर्ष की उम्र में भी एक अजीब-सा एहसास होता है. क्या पहला और क्या आखिरी... प्यार तो प्यार ही होता है. कभी न भुलाया जा सकनेवाला एहसास. इतना ज़रूर है कि दायित्वों के ढेर तले सुप्त पड़ी चिंगारी की तरह धीरे-धीरे सुलगता रहता है. कभी-कभी हॉस्टल में रहनेवाली मेरी बिटिया द्वारा अपने किसी आत्मीय दोस्त का वर्णन करते सुन पति सशंकित से हो उठते हैं. पर मैं सोचती हूं, उसको ज़रूर उसका प्यार नसीब हो.

२२ वर्ष की ताज़गीभरी उम्र जब सब कुछ मोहित करता है, उस समय अगर वास्तव में कोई आकर्षक और समझदार शख्स मिल जाए, तो जिंदगी गुनगुनाने लगती है. ऐसा ही था ‘अभि' के साथ मेरा साथ. नाम तो उसका ‘अभिनव था, पर मेरे लिए सिर्फ अभि.

हमारी पांच की मित्र-मंडली में चार लड़के और मैं अकेली लड़की. कभी एहसास ही नहीं था कि लड़की और लड़कों में कुछ फ़र्क है. निश्छल दोस्ती थी हमारी. उस समय मैथ्स लेकर ग्रैजुएशन करनेवाली लड़कियों की संख्या न के बराबर होती थी. इसलिए भी मेरी मित्र-मंडली में लड़के ही थे सब.

साधारण, सांवला-सा रंग, दुबला-पतला शरीर... जाने क्या था मुझमें जो अभि को आकर्षित करता था. उसने कुछ कहा नहीं, मैंने कुछ सुना नहीं. वक्त ने कभी मौक़ा ही नहीं दिया. मुलाकात सिर्फ कॉलेज की लाइब्रेरी में होती थी. बातें वही साधारण-सी हालचाल पूछना घर-परिवार का. हर बार आते समय मैं उसे बताना न

भूलती कि अगली बार कब आऊंगी. हर बार वह कोई किताब खोजता हुआ लाइब्रेरी में ही मिल जाता था. फेयरवेल में उसका गाया गीत- जीवन से भरी तेरी आंखें... वह लगातार मुझे देख रहा था. धीरे-धीरे समय बीतता गया. हमने कॉलेज पूरा कर लिया. उसकी नौकरी विदेश में लगी और मेरी भारत में. हर बार वो आकर मिलता ज़रूर था, कुछ न कुछ उपहार भी लाता था. एक बार अचानक आया, तो बताया कि उसकी शादी तय हो गई. मुझे अच्छा भी नहीं लगा और बुरा भला किस बात का लगता... किस भरोसे उससे या भगवान से शिकायत करती मैं ? आखिर क्या था हमारे बीच, जो हम हमेशा मिलने की कोशिश करते थे ? शायद “प्यार' ही था... पर कहने की हिम्मत न मुझमें थी, न उसमें. अभी भी आंखों में बसा है उसका आकर्षक व्यक्तित्व. न जाने क्यों जाते वक्त वह एक फोटो दे गया था अपनी. मेरे पास अब भी सुरक्षित है तस्वीर भी और उसकी यादें भी. मेरे बालों में स्ट्रेट-सिल्की बाल मेरी खूबी थे, आज भी उसी स्टाइल में रखा है, जिससे वह कभी मिले, तो आसानी से पहचान ले मुझे. बेहद चाहनेवाले धीर-गंभीर पति, होनहार बच्चे व कामयाब जिंदगी... सब कुछ होते हुए भी कहीं कोई कसक-सी होती है. तुमसे आया न गया... हमसे बुलाया न गया... फासला प्यार का... मिटाया न गया.

Popular posts from this blog

कुंडलिनी ध्यान : Osho Meditation Technique

दोस्तों आज मैं आपके साथ कुंडलिनी ध्यान (kundalini Meditation) विधि शेयर करने जा रहा हू जो ओशो (Osho) के द्वारा बताई गई है. यह एक अदभुत ध्यान-पद्धति है और इसके जरिए मस्तिष्क से हृदय में उतर आना आसान हो जाता है। [caption id="attachment_698" align="alignnone" width="300"] ओशो कुंडलिनी ध्यान विधि[/caption] एक घंटे के इस ध्यान में पंद्रह-पंद्रह मिनट के चार चरण हैं। पहले और दूसरे चरण में आंखें खुली रखी जा सकती हैं। लेकिन तीसरे और चौथे चरण में आंखें बंद रखनी हैं। सांझ इसके लिए सर्वाधिक उपयुक्त समय है। पहले चरण की संगति सपेरे के बीन-स्वर के साथ बिठायी गयी है। जैसे बीन-स्वर पर जैसे सर्प अपनी कुंडलिनी तोड़कर उठता है, और फन निकालकर नाचने लगता है, वैसे ही इस ध्यान के सम्यक प्रयोग पर साधक की सोई हुई कुंडलिनी शक्ति जाग उठती है। कुंडलिनी ध्यान विधि (By Osho) का  पहला चरण  शरीर को बिलकुल ढीला छोड़ दें और पूरे शरीर को कंपाएं, शेक करें। अनुभव करें कि ऊर्जा पांव से उठकर ऊपर की ओर बढ़ रही है। kundalini Meditaion  विधि ( Osho) का दूसरा चरण संगीत की लय पर नाचे—जैसा आपको भाए—और...

अग्निशिखा ध्यान : ओशो ध्यान विधि

दोस्तों आज मैं आपके सामने ओशो (Osho) के द्वारा बताई गई सर्वप्रसिद विधि (Meditation) अग्निशिखा (Agnishikha) Share कर रहा हु आशा करता हु आपको पसंद आएगी. अच्छा हो कि शाम के समय अग्निशिखा ध्यान किया जाए। और यदि मौसम गर्म हो तो कपड़े उतारकर। इस ध्यान-विधि में पांच-पांच मिनट के तीन चरण हैं। पहला चरण कल्पना करें कि आपके हाथ में एक ऊर्जा का गोला है—गेंद है। थोड़ी देर में यह गोला कल्पना से यथार्थ सा हो जाएगा। वह आपके हाथ पर भारी हो जाएगा। दूसरा चरण ऊर्जा की इस गेंद के साथ खेलना शुरू करें। इसके वजन को, इसके द्रव्यमान को अनुभव करें। जैसे-जैसे यह ठोस होता जाए, इसे एक हाथ से दूसरे हाथ में फेंकना शुरू करें। ओशो की एक अन्य विधि पढने के लिए यहाँ पर क्लिक करें - सक्रिय ध्यान विधि : ओशो  Osho Active Meditation    यदि आप दक्षिणहस्तिक हैं तो दाएं हाथ से शुरू करें और बाएं हाथ से अंत; और यदि वामहस्तिक हैं तो यह प्रक्रिया उलटी होगी। गेंद को हवा में उछालें, अपने चारों ओर उछालें, अपने पैरों के बीच से उछालें-लेकिन ध्यान रखें कि गेंद जमीन पर न गिरे। अन्यथा खेल फिर से शुरू करना पड़ेगा। इस चरण के अंत में गें...

सक्रिय ध्यान विधि : ओशो

हमारे शरीर और मन में इकट्टे हो गए दमित आवेगों, तनावों एवं रुग्णताओं का रेचन करने, अर्थात उन्हें बाहर निकाल फेंकने के लिए ओशो ने इस नई Meditation विधि का सृजन किया है। शरीर और मन के इस रेचन अर्थात शुद्धिकरण से, साधक पुनः अपनी देह-ऊर्जा, प्राण-ऊर्जा, एवं आत्म-ऊर्जा के संपर्क में-उनकी पूर्ण संभावनाओं के संपर्क में आ जाता है—और इस तरह साधक आध्यात्मिक जागरण की ओर सरलता से विकसित हो पाता है। सक्रिय ध्यान अकेले भी किया जा सकता है और समूह में भी। लेकिन समूह में करना ही अधिक परिणामकारी है। स्नान कर के, खाली पेट, कम से कम वस्त्रों में, आंखों पर पट्टी बांधकर इसे करना चाहिए। यह विधि पूरी तरह प्रभावकारी हो सके, इसके लिए साधक को अपनी पूरी शक्ति से, समग्रता में इसका अभ्यास करना होगा। इसमें पांच चरण हैं। पहले तीन चरण दस-दस मिनट के हैं तथा बाकी दो पंद्रह-पंद्रह मिनट के। सुबह का समय इसके लिए सर्वाधिक उपयोगी है, युं इसे सांझ के समय भी किया जा सकता है। पहला चरण By Osho अपनी पूरी शक्ति से तेज और गहरी श्वास लेना शुरू करें। श्वास बिना किसी नियम के, अराजकतापूर्वक-भीतर लें, बाहर छोड़ें। श्वास नाक से लें। श्वास...